फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होमगार्ड जवान पर पत्नी की हत्या करने का आरोप

Thu, 08 May 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव नगला बरी में एक होमगार्ड जवान पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। महिला के पेट पर बैठकर प्रहार करने और प्राइवेट पार्ट में नुकीली वस्तु डालने का आरोप मृतका के भाई ने लगाया है।
विज्ञापन

गांव हीरापुर कोतवाली देहात निवासी नीरज ने बताया कि बहन लक्ष्मी (28) का विवाह 2017 में गांव नगला बरी निवासी अनेकपाल शर्मा के साथ किया था। कुछ समय बाद ही बहनोई लक्ष्मी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। आरोप लगाया कि बहनोई होमगार्ड जवान है जिसके चलते हनक दिखाता है। किसी महिला के साथ उसके संबंध हैं जिसकी वजह से बहन को आए दिन पीटता रहता था।
बुधवार की रात में बहनोई अनेकपाल शर्मा ने बहन को बुरी तरह से पीटा। जिसके चलते शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान पड़ गए हैं। वहीं, बहन के प्राइवेट पार्ट में नुकीली वस्तु डालकर बुरी तरह से निर्मम हत्या की गई है। इस तरह से उसे पीटा गया है कि बताया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनेकपाल शर्मा निधौली कलां थाने में ही तैनात है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की। डॉग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर गई थी। फिलहाल महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
4 वर्ष पूर्व भांजे की गला दबाकर की थी हत्या
नीरज ने बताया कि बहनोई के जिस महिला से संबंध हैं, उसी की बात मानता है। लगभग 4 वर्ष पूर्व जब भांजे का जन्म हुआ तो बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं भांजा 4 या 5 माह की ही था। तो एक दिन अनेकपाल उसे खिलाने के बहाने ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें