फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी को बुरी तरह पीटा, फिर बेरहमी से ली जान...होमगार्ड पति ने की ऐसी हैवानियत, लाश देखकर कांप गया कलेजा

Thu, 08 May 2025 09:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

होमगार्ड पर आरोप है कि उसने पत्नी की हत्या कर दी। लाश इस हाल में मिली देखकर लोगों की रूह कांप गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के गांव नगला बरी में बृहस्पतिवार सुबह एक होमगार्ड जवान की पत्नी का शव उसके ही घर से बरामद हुआ। आरोप है कि होमगार्ड जवान ने ही पीटकर और प्राइवेट पार्ट में नुकीली वस्तु डालकर पत्नी की हत्या की है। वारदात के बाद से आरोपी मां और भाई समेत फरार है। मृतका की पहचान लक्ष्मी (28) के रूप में हुई है। निधौली कलां थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव हीरापुर, कोतवाली देहात निवासी महिला के भाई नीरज ने बताया कि उसकी बहन लक्ष्मी का विवाह वर्ष 2017 में गांव नगला बरी निवासी अनेकपाल शर्मा के साथ हुआ था। कुछ समय बाद ही बहनोई लक्ष्मी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। नीरज ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई होमगार्ड जवान है। किसी और महिला से उसके संबंध हैं, जिसकी वजह से बहन को आए दिन पीटता रहता था।

ये भी पढ़ें-UP: मायके में दरवाजे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश...सात दिन पहले हुई शादी, ससुरालियों ने आने से कर दिया मना
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज का आरोप है कि बुधवार रात बहनोई अनेकपाल शर्मा ने उनकी बहन को बुरी तरह से पीटा और प्राइवेट पार्ट में नुकीली वस्तु डालकर निर्ममता से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि अनेकपाल शर्मा निधौली कलां थाने में ही तैनात है।

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की है। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है। बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

4 वर्ष पूर्व बेटे की भी गला दबाकर हत्या करने का आरोप
नीरज ने बताया कि बहनोई के जिस महिला से संबंध हैं, उसी की बात मानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 4 वर्ष पूर्व जब उनकी बहन ने बेटे को जन्म दिया तब भी आरोपी ने उनकी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं आरोपी ने करीब पांच माह के अपने बेटे की भी गला दबाकर हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें