फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ससुराल में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता...दहेज के लिए कर रहे थे उत्पीड़न, घटना के बाद ससुरालीजन फरार

Thu, 08 May 2025 07:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ससुराल में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। गांव के एक व्यक्ति ने मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जैथरा के गांव चमन नगरिया में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पाकर पिता सरवन कुमार मौके पर पहुंचे और दामाद सहित अन्य परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव झसी थाना जहाननगर जिला फर्रुखाबाद निवासी सरवन सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पर बृहस्पतिवार को बताया कि दो वर्ष पूर्व बेटी अंजू (25) का विवाह गांव चमन नगरिया निवासी राजपाल के साथ किया था। कुछ समय बाद यह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जिसके चलते वह बहुत परेशान रहती थी। कई बार फोन कॉल के माध्यम से उसने घर पर बताया भी था कि यह लोग मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।

 
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार की रात में दामाद राजपाल व उसके परिजन ने मिलकर बेटी को मारकर फंदे से लटका दिया। बृहस्पतिवार की सुबह शव को नीचे उतारकर रखा और फरार हो गए। गांव के ही किसी व्यक्ति ने फोन कॉल कर हम लोगों को बेटी की मौत के बारे में जानकारी दी। चमन नगरिया पहुंचने पर दामाद या परिवार का कोई भी व्यक्ति घर पर नहीं मिला।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। तहरीर मिली है , रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें