फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होली पर ड्रोन कैमरों से की जाएगी निगरानी

Mon, 10 Mar 2025 06:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। होलिका दहन और रंगोत्सव तथा रमजान माह के मौके पर नगर में सुरक्षा बंदोबस्त दुरुस्त रखने की पूरी तैयारी कर ली गई है। होली वाले दिन संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहीं एसडीएम भावना विमल ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में 175 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी सहित अन्य पुलिस फोर्स शांति व्यवस्था के लिए तैनात रहेगा। पुलिसकर्मी छतों व गलियों की स्थिति देखने को ड्रोन की भी मदद लेंगे।
होली वाले दिन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार भ्रमण करते रहेंगे। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने कहा कि होली व रमजान का पर्व सभी भाईचारे के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें। जबरन किसी के ऊपर रंग न डालें। अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें