खुसरो महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजाया
पटियाली विधानसभा क्षेत्र को सोमवार को करोड़ों रुपये की विकास योजना की सौगात मिलेगी। प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव विकास योजनाओं का लोकर्पण एवं शिलन्यास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव हजरत अमीर खुसरो महोत्सव में आयोजित मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी, अन्य अधिकारियों समेत नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियान, एडीएम बाल मयंक मिश्र एवं एसएसपी सुनील कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था, अतिथि ठहराव कक्ष, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं क्षेत्रीय विधायक नजीबा खान जीनत एवं पैकफेड की डायरेक्टर नाशी खान ने आयोजन स्थल एसबीआर इंटर कालेज पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। विधायक नजीबा खान, पैकफेड की डायरेक्टर नाशी खान ने बताया कि सड़क मार्ग से लोकनिर्माण मंत्री सोमवार को पटियाली पहुंचेंगे। वह विधानसभा क्षेत्र में हुए कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। देर सांय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान एएसपी राधेमोहन भारद्वाज, एसडीएम परवेज अहमद, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, सीओ शबीह खान, सीओ अमृतलाल, बीडीओ राजकुमार लोधी, कलक्टर सिंह, ईओ भीमसेन, कोतवाली प्रभारी अरूण कुमार चौहान, थानाध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, थानाध्यक्ष सहसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।