फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी सौ से अधिक गांवाें की बत्ती गुल रही

विज्ञापन
जीटी रोड पर टूटा खंभा बदलते बिद्युत कर्मी- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सोमवार को आई आंधी से बिजली विभाग को तीस लाख से अधिक की चपत लगी है। जिले में साढ़े चार सौ से अधिक विद्युत पोल टूटने-गिरने के साथ ही 15 किमी से अधिक लाइन भी धराशायी हो गई। इसके चलते 24 घंटे बाद भी जिले के सैकड़ों गांव, नगलों एवं मजरों की आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

सोमवार की आंधी से जिले भर की विद्युत व्यवस्थाएं चरमरा गईं। सर्वाधिक नुकसान ग्रामीण अंचल में हुआ है। विभागीय टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हैं। सूत्रों की मानें तो तार व खंबों की कमी मरम्मत काम में आड़े आ रही है। अधिशासी अभियंता प्रथम सोपाली सिंह ने बताया कि ग्रामीण खंड प्रथम में डेढ़ सौ अधिक विद्युत पोल टूट एवं उखड़ गए थे।
तीन किमी से अधिक तार गिरने के साथ पांच ट्रांसफार्मर भी गिरने से डैमेज हुए हैं। अधिकतर गांवों की आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। बीस गांवों की आपूर्ति बाधित है। आठ आठ लाख रुपये से अधिक की नुकसान है। अधिशासी अभियंता शहरी खंडआरबी राय ने बताया कि आंधी से शहर में भी तेरह पोल गिर गए।
विज्ञापन

इनमें दस डबल पोल भी शामिल हैं। जिन्हें सीधा कर सभी क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। दो लाख का नुकसान हुआ है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण द्वितीय एपी सिंह ने बताया कि सोमवार की आंधी में ढाई सौ पोल के साथ ढाई सौ से अधिक इंसुलेटर, तार आदि भी डैमेज हुआ है। इससे 75 से अधिक गांव-मजरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। मरम्मत कार्य जारी है। सर्वाधिक नुकसान बागवाला, रिजोर, मारहरा क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें