फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी झमाझम हुई बारिश

Fri, 10 Jul 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को भी झमाझम बारिश हुई। सुबह से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को देर शाम बारिश से राहत मिली। जलेसर में भी दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश के चलते सड़कों पर गलियों में पानी भर गया।
विज्ञापन

एक घंटे से ज्यादा समय तक हुई बारिश से पूरे शहर में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। दो दिन से भी लगातार बारिश हो रही थी जिससे जगह-जगह जलभराव हो रहा था। शुक्रवार को भी यही हाल रहा। दोपहर तक उमस भरी गर्मी थी, दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग अचानक काली घटाएं छा गईं और ठंडी हवाएं चलने लगी। कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात का क्रम देर शाम तक जारी रहा। जलेसर के कई इलाकों में दुकानों के अंदर तक पानी भर गया। राजकीय महिला अस्पताल में गंदा पानी भर गया। इसके अलावा शेरगंज, बारी का चौक, नकटा कुआं, बोहरान गली, महावीरगंज में जलभराव हुआ। धान उत्पादक किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें