फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फार्म हाउस में बंधक बनाकर पीटा, दी जान से मारने की धमकी

Mon, 27 Jan 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर में अजयवीर सिंह निवासी शीतलपुर ने गांव के ही देवेंद्र सिंह सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने उसके फार्म हाउस में घुसकर बंधक बना लिया और गालियां देते हुए पीटा।
विज्ञापन

जयवीर सिंह ने बताया कि अलीगंज रोड पर उसका एक फार्म हाउस है। जहां 24 जनवरी की रात को वह सो रहा था। तभी गांव के ही देवेंद्र सिंह, रामभरोसे, चरण सिंह, करण सिंह, विमल, पिंकू, राधे उर्फ ओमकार, रूपकिशोर उर्फ मुकलू, रविकांत उर्फ जुगनू, नेकसे, योगेश और दीपक बुलडोजर और ट्रैक्टर लेकर दीवार तोड़ते हुए फार्म हाउस में घुस आए। विरोध करने पर इन लोगों ने तमंचा निकालकर मुझको डराते-धमकाते हुए अंगोछे से हाथ-पैर बांध दिए। पीटते हुए फार्म हाउस की चहारदीवारी, टिनशेड, तख्त, कुर्सियां और अन्य सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
सुबह जब भतीजा राकेश और गांव के ही सुखवीर सिंह मौके पर टहलते हुए पहुंचे। तब इन लोगों ने मुझको खोला। मैंने इसकी जानकारी परिजन और पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपियों ने फोन कर मुझको जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें