फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरोग्य मेले में 3235 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
पोता नगला पीएचसी पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का फीता काटकर उद्घाटन करते सदर विधायक - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले की 35 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डीएम व सदर विधायक ने पोथा नगला पीएचसी पर मेले का शुभारंभ किया। मेले में 3235 मरीजों ने अपना उपचार कराया। डीएम सुखलाल भारती व सदर विधायक विपिन डेबिड वर्मा ने लगे स्टॉलों को देखा। वहीं सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग मेले की हकीकत को देखने अवागढ़ पीएचसी का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया मेले में शुगर, ब्लड प्रेशर सहित नवजात का टीकाकरण किया गया। इस दौरान डॉ. अनुभव दुबे सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। वहीं राजा का रामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेला का शुभारंभ चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने फीता काटकर किया। मेले में चिकित्सकों की टीम द्वारा 89 मरीजों के पर्चे बनाकर दवा दी गई।
विज्ञापन

इसमें डॉ. हर्ष भारद्वाज, आलोक कुमार, रामा तिवारी, शिवानी राठौर, भूपेंद्र सिंह, आशीष मिश्रा रहे। अवागढ़ स्थित तीन उप केंद्रों पर मेला का शुभारंभ सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने किया। इस दौरान 234 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी गई। प्रभारी डा.एसपी राठौर, डा.विशाल सक्सेना, डा. रूपकिशोर, डा.लक्ष्मी नारायन, प्रीती, शालिनी रहे। जलेसर के गांव सकरौली में 137 तथा महान मई में 162 मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। प्रभारी डॉ. पवन शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर अश्वनी मित्तल, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. अश्वनी शर्मा, देवकी नंदन, धना देवी, राधा देवी, दीपिका कुमारी, राजकुमारी रहे। सकीट में प्रधान बृजेश प्रताप सिंह यादव ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया। यहां सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें