फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, चिकित्सक पर गलत दवा देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कमर दर्द की दवा लेने गए युवक को गलत दवा और इंजेक्शन लगाने का आरोप परिजनों ने लगाया है, जिसकी वजह से रविवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। इंजेक्शन लगवाकर और दवा लेकर घर पहुंचे युवक की तबियत बिगड़ गई। परिजन दूसरे चिकित्सक के पास ले जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की ओर से क्लीनिक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दबिश दी लेकिन आरोपी चिकित्सक क्लीनिक में ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र के गांव अमोघपुर भाटान निवासी दिनेश कुमार (38) पुत्र बनवारी लाल की गलत इंजेक्शन व दवा लगने से रविवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई राकेश कुमार का आरोप है कि क्लीनिक संचालक प्रेमपाल पुत्र वीरपाल निवासी खिरिया पमारान की ओर से गलत इंजेक्शन और दवा देने से भाई की मृत्यु हुई है। आरोप है कि भाई क्लीनिक संचालक के यहां से जब घर पहुंचा तो तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई, भाई को दूसरे चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इससे पहले ही दम तोड़ दिया।
आरोपी क्लीनिक संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया है कि आरोपी के यहां दबिश दी गई लेकिन वह फरार है। आरोपी अपने घर पर ही क्लीनिक चलाता है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है इससे चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें