फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो क्लीनिक व लैब को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील

Wed, 16 Oct 2024 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर/एटा। अपंजीकृत क्लीनिक, नर्सिंग होम व पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। बुधवार को टीम ने राजा का रामपुर व बिल्सड़ पुवायां में दो क्लीनिक व एक पैथोलॉली लैब को सील किया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि बुधवार को अलीगंज के नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, डॉ. गौरव यादव, प्रभारी डीएमओ लोकमन सिंह व पुलिस के साथ राजा का रामपुर कस्बे में पहुंचे। यहां डाॅ. मुकेश के नाम से संचालित क्लीनिक अपंजीकृत मिला। यहां पैथोलॉजी भी संचालित थी। दोनों को सील कर दिया गया। इसके बाद टीम गांव बिल्सड पुवायां में पहुंची। यहां आदित्य क्लीनिक अपंजीकृत मिला। उसको भी सील किया गया। बताया कि अपंजीकृत क्लीनिक आदि को किसी भी हाल में संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें