फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज देने की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को बूस्टर डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बूस्टर डोज 10 जनवरी से लगानी शुरू की जाएगी, जब कि 15 से 18 वर्ष के किशोरों को तीन जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 10 जनवरी से 5365 स्वास्थ्यकर्मियों, 6221 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 83 हजार 839 सीनियर सिटीजनों को बूस्टर डोज लगाई जानी है। इसकी तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

बताया कि दूसरी डोज लगने के 9 माह पूर्ण होने वालों को वरियता क्रम में रखा गया है। टीका लगवाने के लिए पात्र लाभार्थी कोविड पोर्टल पर पहले से मौजूद अपने अकाउंट पर पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करके टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे। सीएमओ ने बताया कि तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना के टीके लगाने शुरू किए जाएंगे। टीका लगवाने के लिए पात्र लाभार्थी पोर्टल पर नया अकाउंट रजिस्टर करके अपना स्लॉट बुक कर कर सकते हैं। किशोरों के लिए के विकल्प के रूप में कोवैक्सीन ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें