फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में मददगार बन रहे जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना काल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। सात दिन के कोर्स के लिए जहां बाजार में 700 से 800 रुपये की दवाएं मिल रही हैं। यही दवाएं जन औषधि केंद्र पर 400 रुपये तक की उपलब्ध हो रही हैं। इस योजना के तहत जिले में तीन केंद्र संचालित हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति सही है तो उन्हें होम आइसोलेट कर कुछ दवाएं खाने की सलाह दी जाती है। जिनमें एमजी पैरासिटामोल टेबलेट, डॉक्सी कैप्सूल, आइवरमेक्टिन टेबलेट, मल्टी विटामिन, जिंक, विटामिन सी टेबलेट का पांच से सात दिन का कोर्स दिया जाता है। गांधी मार्केट स्थित जन औषधि केंद्र के संचालक योगेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना से संबंधित दवाओं का कोर्स करीब 400 रुपये का उपलब्ध है।
बाजार में इसी कोर्स की ब्रांडेड दवाओं की कीमत 700 रुपये से कम नहीं है। जिला पंचायत स्थित केंद्र संचालक रजत यादव ने बताया कि इस समय आइवरमेक्टिन की कुछ कमी है। अन्य सभी दवाएं भरपूर मात्रा में हैं। औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि औषधि केंद्र पर जेनरिक दवाएं बेची जाती हैं। जबकि खुले बाजार में ब्रांडेड दवाएं मिलती हैं। जेनरिक दवाओं की गुणवत्ता में किसी तरह की कमी नहीं है।
विज्ञापन

25 रुपये में मिल रहा एन-95 मास्क
कोरोना संक्रमण काल के शुरूआती दौर में एन-95 मास्क की काफी मांग थी। बाजारों में ढूंढ़े नहीं मिल रहे थे। अब उपलब्धता तो है, लेकिन सामान्य बाजार में अभी भी इसकी कीमत आमतौर पर 50 रुपये से कम नहीं है। जबकि जन औषधि केंद्र पर यह मास्क 25 रुपये का मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें