फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से टाल रहे उपचार, कई गांव में फैल गया है बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना का खौफ लोगों पर इस कदर हावी है कि बुखार, सर्दी, जुकाम की दवा लेने के लिए लोग अस्पतालों में नहीं जा रहे हैं। लोगों को लगता है कि वहां जाने पर उन्हें कोरोना बता दिया जाएगा या किसी अन्य से संक्रमण हो सकता है। इसके डर से ग्रामीण क्षेत्र के लोग झोलाछापों से उपचार करा रहे हैं। राजा का रामपुर और बिल्सड़ में लगातार मौत की एक वजह यह भी रही है।
विज्ञापन

कस्बा राजा का रामपुर सहित अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिल्सड़, चांदपुर आदि गांव ऐसे हैं, जहां कई घरों में लोग बुखार, सर्दी, जुकाम आदि से पीड़ित हैं। लोग झोलाछाप या सीधे मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल या फिर किसी बड़े डॉक्टर के पास जाते हैं तो वह कोरोना की जांच कराने को कहते हैं। इसके अलावा वहां यह भी डर रहता है कि संक्रमित न हो जाएं।
बिल्सड़ पुवायां के प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद मिश्रा एड. ने बताया कि गांव में करीब 4500 की आबादी है। कई घरों में लोग बुखार सहित अन्य बीमारियों से परेशान हैं। डर के कारण नर्सिंग होम या सरकारी अस्पताल में दवा लेने नहीं जाते हैं। बिल्सड़ पट्टी के प्रधान सीताराम कहते हैं कि गांव में गंदगी व्याप्त है। शुक्रवार को अधिकारी आए और साफ-सफाई कराने के साथ स्वास्थ्य टीम भेजने की बात कही, लेकिन शनिवार को भी गांव में काई स्वास्थ्य टीम नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें