फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हिली धरती, घबरा गए लोग

Tue, 12 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को फिर से भूकंप के झटके का अहसास किया गया। धरती में कंपन्न होते ही हड़कंप मच गया। पहले तो लोग इसे समझ नहीं सके लेकिन पुष्टि होने के बाद घबरा गए। कुछ देर के लिए कलक्ट्रेट, अस्पताल एवं बाजारों में अफरातफरी का माहौल था।
विज्ञापन



नेपाल त्रासदी के दौरान जनपद में भी लगे भूकंप के झटकों को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि मंगलवार को फिर झटकों से लोग सहम गए। लोगों के अनुसार दिन में साढ़े बारह से एक बजे के बीच दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। लेकिन तीव्रता ज्यादा नहीं थी इस लिए अनेक लोगों को तो इसका अहसास तक नहीं हो सका। घरों में बैठे लोगों को पलंग, कुर्सी हिलने का अहसास होने लगा।  कार्यालयों में भी लोगों ने झटके महसूस किए। स्कूलों में बच्चों ने भी झटकों की बात कही। पहले झटके को लोग समझ नहीं सके लेकिन दूसरी बार हुए अहसास से लोग घबरा उठे।
विज्ञापन




भौंकने लगे श्वान
वामा अध्यक्ष डॉ निरूपमा वर्मा के अनुसार दिन में साढ़े बारह बजे के करीब उन्हें कुछ अहसास हुआ। इसी दौरान उनके कुते भौंकते हुए बाहर दौड़े।
शिक्षिका आरजू सिंह का कहना है कि विद्यालय में भूकंप के झटके लगे। बच्चों ने भी इसका अहसास किया।


सोशल साइट्स पर छाया भूकंप
कुछ ही मिनटों में भूकंप झटकों का असर सोशल साइट्स पर दिखने लगा। वाट्सअप, फेसबुक आदि पर मैसेज पोस्ट कर लोगों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें