फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिडडेमील का राशन बेचने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित

Fri, 05 Dec 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने मिडडेमील का राशन बेच दिया। इस मामले में बीएसए की ओर से प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह 29 नवंबर को मिडडेमील का करीब 4.5 क्विंटल अनाज को शिकोहाबाद रोड स्थित एक फड़ से जब्त किया गया था। शीतलपुर ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर पहोर से यहां इसे बेचने के लिए पहुंचाया गया था। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर अनाज को जब्त कर सीज करने के निर्देश दिए। इस मामले की जानकारी बीएसए दिनेश कुमार को दी गई।
उन्होंने संबंधित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अल्का राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 1 दिसंबर तक स्पष्टीकरण मांगा। प्रधानाध्यापिका द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी शीतलपुर की जांच आख्या में प्रधानाध्यापिका दोषी पाई गईं। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापिका अल्का राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें