फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उधारी के रुपये न देने पर रास्ते में घेरकर पीटा

Thu, 02 Oct 2025 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उधारी के रुपये न देने पर तीन लोगों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर बुरी तरह से पीट दिया। यह देख स्थानीय लोगों ने बचाया और एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि बुधवार की देर शाम वह कोतवाली देहात क्षेत्र में जीटी रोड पर एक वाहन एजेंसी के सामने खड़ा हुआ था। तभी तीन लोग वहां आकर उधारी के रुपये मांगने लगे। फिलहाल देने में असमर्थता जताई तो गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो युवकों ने पकड़कर जमीन पर गिराया और लात-घूंसो से पीटने लगे। इनमें से एक युवक ने डंडे से प्रहार कर शरीर व सिर पर कई जगह चोट पहुंचाई।
शोर सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। यह देखकर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल अभिषेक को इन लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, यहां उसका उपचार चल रहा है। प्रभारी कोतवाली देहात जेके गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही 112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें