फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गला दबाकर की पत्नी की हत्या, करंट से बताई मौत

Sun, 01 Jun 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात के गांव नगला जसराम में बृहस्पतिवार की रात को एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या को हादसा दिखाने के लिए मरने के बाद बिजली के तार को हाथ में लगाकर करंट लगने की कहानी बनाई गई। मृतका के पिता ने पहले ही हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया है।
विज्ञापन

गांव रामपुर थाना निधौली कलां निवासी राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि बेटी प्रियंका का विवाह गांव नगला जसराम निवासी निर्देश कुमार के साथ 4 वर्ष पहले किया था। सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज और घर-गृहस्थी का सामान दिया था। कुछ समय बाद ही निर्देश व अन्य सुसरालीजन बेटी को परेशान करने लगे। अतिरिक्त दहेज के लिए यह लोग प्रियंका को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। आए दिन उसको पीटा जाता था, जिसकी जानकारी बेटी ने कई बार फोन कॉल के माध्यम से मायके में दी थी। मौत के बाद जब महिलाओं ने देखा तो बेटी की गर्दन और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। मामले में दामाद व अन्य लोगों ने करंट लगने से मौत होने की झूठी कहानी बनाई। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होना आया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें