फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पिटाई नहीं हार्ट अटैक से चली गई जान

Sun, 28 Sep 2025 08:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव जिन्हैरा में शुक्रवार शाम लेनदेन िा विवाद हो गया। एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष पर पिता की पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में व्यक्ति की मौत का कारण ह्रदयाघात से होना आया है।
विज्ञापन

थाना मिरहची के गांव जिन्हैरा निवासी अमित ने बताया कि गांव में स्थित शिव मंदिर पर आयोजित की गई अखंड रामायण का भंडारा चल रहा था। पिता रामपाल साहू पूड़ियां बना रहे थे।
तभी पिता और मोहनलाल साहू के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मोहनलाल के पुत्र भूरे और योगेश लाठी-डंडा और तमंचा लेकर मकान के ऊपर आए गए। गालीगलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। बीच में आए पिता रामपाल साहू को भी तमंचे की बट और लाठी-डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी वजह से उनकी मौत हो गई।
सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि रामपाल की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से होना आया है।
पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें