फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहन अधिग्रहित होने से टेंशन में

Fri, 04 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को होने वाले सिढ़पुरा, पटियाली के ग्राम पंचायत चुनावों के लिए जिला मुख्यालय से एआरटीओ ने कई स्कूलों के वाहन अधिग्रहित कर लिए है। कई वाहन तो बच्चों को स्कूल जाते समय रास्ते में ही अधिग्रहण की कार्रवाई विभाग ने कर दी। ऐसी स्थिति में अभिभावको ंको टेंशन हो गई। सूचना पर कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल तक अपने निजी वाहनों से छोडने पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह के समय एआरटीओ आनंद निर्मल ने कार्रवाई शुरू कर दी। कुछ स्कूल बसें, मैजिक, टॅम्पों चुनाव के लिए अधिग्रहित कर लिए। अचानक एन मौके पर हुई कार्रवाई से अभिभावकों में आक्रोश देखा गया।
अभिभवक अमित तिवारी ने बताया कि स्कूल के बच्चे बैन में मौजूद थे। रास्ते में ही अधिग्रहण की कार्रवाई की गई। एआरटीओ का यह रवैया बिल्कुल गलत था। अधिग्रहण की कार्रवाई पहले से करनी थी जिससे अभिभावकों व स्कूल प्रबधंकों को इसकी जानकारी रहती। अन्य अभिभावकों ने भी अधिग्रहण पर नाराजगी जताई। स्कूली वाहनें के अधिग्रहण का मामला जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंचा तो अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई रोकी गई लेकिन कुछ वाहन जिनके अधिग्रहण पत्र बन चुके थे उन्हें चुनाव डयूटी में भेजा गया। ऐसी स्थिति में अभिभावकों को स्वंय अपने बच्चों को स्कूल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें