फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के नासिर के नाम रही आखिरी कुश्ती

Sun, 07 Feb 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवसीय राष्टृीय एकता दंगल में रविवार को आखिरी कुश्ती हरियाणा केसरी नासिर कुरैशी और हाथरस केसरी रामेश्वर सिंह के बीच हुई। कांटे के मुकाबले मेें नासिर कुरैशी ने बाजी मारी, जबकि रामेश्वर उप विजेता रहे। कुश्ती दंगल कमेटी ने विजेता को 28 हजार और उप विजेता को 10 हजार रुपये ईनाम दिया।  
विज्ञापन

ताल कटोरा मैदान में चल रहे दंगल में दूसरे दिन भी पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाए।  छोटी-बड़ी लगभग दो दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं। इसमें हजार रुपये से लेकर 28 हजार रुपये तक मुकाबले हुए। सुनील एटा ने अशोक को हराया। बबलू नगला मुई ने अमित मेरठ को हराया। दंगल की दूसरी कुश्ती होशियार सिंह टूंडला ओर त्रिलोकपुर के धर्मेन्द्र के बीच हुई, लेकिन बराबरी पर छूटी। अंतिम कुश्ती नासिर कुरैशी (हरियाणा) और हाथरस के रामेश्वर के बीच हुई। कांटे के मुकाबले में नासिर कुरैशी ने बाजी मारी, जबकि उप विजेता रामेश्वर रहे। कुश्ती दंगल देखने के लिए कस्बा के अलावा दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा कई जिलों से लोग पहुंचे। दंगल में हरियाणा, पंजाब, मेरठ, दिल्ली, राजस्थान, कानपुर लखलउ, मुरादाबाद से पहलवान शिरकत करने पहुंचे। दंगल में सुरक्षा के लिए थाना पुलिस तो वही स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मौजूद रही। पूर्व पालिका अध्यक्ष परवेज जुवैरी, राशिद कुरैशी, केपी सिंह सोलंकी, समीउल्ला खान, जग्गूमल प्रभाकर, आमिल, अशोक सक्सेना, राजेंद्र, महेंद्र दिवाकर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें