फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाई के साले ने की थी हामिद की हत्या

Mon, 08 Dec 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी गजानंद पिप्पल उर्फ संजय। स्रोत जीआरपी
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी सभासद कफील अहमद के भाई हामिद अली की हत्या का खुलासा जीआरपी ने किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी के मुताबिक सभासद के साले ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए टीम लगातार काम कर रही थी। रेलवे स्टेशन के गुड्स प्लेटफॉर्म पर 8 नवंबर को हामिद अली उर्फ पप्पू की हत्या गोली मारकर की गई थी। परिवार की ओर से मृतक के बड़े भाई कफील अहमद ने थाना जीआरपी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

स्थानीय स्तर पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में पुलिस ने पूरा सहयोग किया। मृतक के घर से घटनास्थल तक लगे सारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने स्वयं आकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पहले जांच कर रहे थाना प्रभारी टीटू कुमार को लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया गया था। इसके बाद जितेंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी गई। सीओ राजेश दीक्षित ने फोन कॉल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि घटना के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की गई। इसके बाद पता चला कि कफील अहमद के साले खालिद निवासी सुंदरनगरी दिल्ली की हामिद से कहासुनी हुई थी।

इसका कारण था कि हामिद ने कफील की बेटी का निकाह जयपुर में कराया था जबकि खालिद उसका रिश्ता कहीं और करना चाहता था। इस वजह से शादी के बाद भी इनके बीच विवाद हुआ था। सीओ ने बताया कि खालिद ने अपने साथी गजानंद पिप्पल उर्फ संजय निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली के साथ मिलकर 8 नवंबर को हामिद अली की हत्या कर दी। सोमवार की सुबह रेलवे अंडरपास तिराहे के पास से गजानंद पिप्पल को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से घटना में प्रयोग की गई एक पिस्टल भी बरामद की गई है। बताया कि आरोपी के ऊपर थाना कल्याणपुरी दिल्ली में 2019 और 2022 में चोरी की प्राथमिकी दर्ज है। मुख्य आरोपी खालिद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें