फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से तैलीय पदार्थ की पड़ताल के लिए खोदाई शुरू

Thu, 30 Mar 2017 11:14 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
हैंडपंप से तैलीय पदार्थ की पड़ताल के लिए खोदाई शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
रेलवे लाइन पार लालपुर में एक मकान के हैंडपंप से निकल रहे तैलीय पदार्थ का रहस्य जानने के लिए इंडियन आयल कारपोरेशन एवं रेलवे के माध्यम से खोदाई का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन रेलवे की डीजल लाइन के निकट नौ फीट लंबाई में खोदाई हुई। इस दौरान डीजल रिसाव के संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि लालपुर गांव के प्रमोद कुमार के घर में लगे हैंडपंप से मंगलवार की शाम से अचानक तैलीय पदार्थ निकलने का मामला सामने आया था। अटकलें रहीं कि मकान से 10-12 फीट की दूरी से रेलवे की डीजल लाइन गई है। वहीं डीजल रिसकर हैंडपंप से नहीं निकल रहा। प्रशासन ने हैंडपंप को सील कराकर जानकारी इंडियन ऑयल कारपोरेशन एवं रेलवे के आला अधिकारियों को दी। गुरुवार को आईओसी एवं रेलवे ने डीजल लाइन के सहारे खोदाई करके रिसाव का पता लगाने के लिए आगरा के ठेकेदार को जिम्मेदारी दी। ठेकेदार ने गुरुवार से ही खोदाई का कार्य शुरू करा दिया। हैंडपंप को केंद्र मानकर पाइप लाइन के सहारे खोदाई शुरू करा दी है। जमीन में दबी 2.5 फीट की गहराई में दबी पाइप लाइन तक खोदाई की जा रही है। पहले दिन दोनों तरफ 9 फीट लंबाई में खोदाई की गई। पर, अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है, कि रेलवे की डीजल पाइप लाइन से रिस रहा है। सुपरवाइजर सद्दाम ने बताया कि हैंडपंप की सीध में दोनों तरफ 15-15 फीट तक खुदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें