फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह गिरे ओले, दिन में तल्ख धूप ने किया परेशान

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में बारिश से धंसी सड़क और गड्ढों में भरा पानी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। बुधवार सुबह करीब चार बजे बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिससे शहर के कई मोहल्लों में जलभराव तो बाजारों में दलदल जैसी स्थिति बन गई। बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में काफी कमी आई। सुबह 9 बजे तक मौसम सुहाना बना रहा। तापमान 27 डिग्री पर था, लेकिन इसके बाद धूप के तेवर तल्ख होते गए। दोपहर के समय 36 डिग्री तापमान के बीच उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार को जहां सुबह से दोपहर तक और इसके बाद आधी रात में बारिश हुई। वहीं बुधवार को सुबह करीब चार बजे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि सुबह के वक्त लोगों के घरों में होने से उन्हें किसी समस्या तो नहीं जूझना पड़ा, लेकिन ओले गिरने की आहट ने नींद से जगा दिया। बरसात और ओलावृष्टि से तापमान में आई कमी ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। जबकि करीब आधे घंटे की बारिश से शहर की गलियों में जलभराव हो गया। वहीं नेहरू नगर मोहल्ला में गलियां धंस गई। सब्जी मंडी, घंटाघर रोड, शांतिनगर, किदवई नगर आदि इलाकों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। वहीं देहात क्षेत्र में किसानों को बारिश से फायदा हुआ। धान की फसल की बुवाई से पहले सिंचाई का खर्चा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें