फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बढ़ाई पेट्रोलिंग, ढाबों-होटलों पर चेकिंग

Tue, 02 Aug 2016 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
पुलिस की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुलंदशहर में हाईवे-91 पर मां-बेटी से रेपकांड में पुलिस और कंट्रोल रूम की फजीहत के बाद एटा पुलिस ने हाईवे पर सतर्कता बढ़ा दी है। आलम यह है कि दिन और रात पुलिस वाहनों में लगे वायरलेस सेट पर हैलो चार्ली कमांडर की आवाज सुनाई दे रही है। यही नहीं एसएसपी कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर अलग-अलग फोन नंबर से कॉल कर निगरानी कर रहे हैं। वहीं पुलिस टीमें हाईवे पर हर आने-जाने वालाें पर नजर रखने के अलावा ढाबे और झुग्गी झोपड़ी खंगाल रहीं हैं। हाईवे-91 पर मलावन से लेकर पिलुआ तक पुलिस की कई टीमें वाहनों की चेकिंग कर निगरानी में जुटीं हैं। । 
विज्ञापन

हाईवे-91 आगरा, कासगंज, गंजडुंडवारा, अलीगंज, शिकोहाबाद मार्ग पुलिस टीम सतर्कता बरत रहीं हैं। एसएसपी अजय शंकर राय ने रोडवेज बसअड्डा स्थित वनगांव पुलिस चौकी का उद्घाटन करने के बाद पुलिस कर्मियों को बसअड्डे पर संदिग्ध दिखाई देने वाले यात्री से पूछताछ कर सामान की चेकिंग करने के साथ पहचान पत्र या आईकार्ड देखने को कहा है। सोमवार रात पुलिस टीमें होटलों, ढाबों और झुग्गियां खंगालती दिखाई दीं तो हाईवे से गुजरने वाली रोडवेज बसों में चेकिंग हुई। मंगलवार सुबह भी हाईवे-91 के अलावा उपरोक्त सभी मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस आनेजाने वालों पर रखती रही। एसएसपी ने हाईवे-91 के  सुरक्षा की जिम्मेदारी पर मलावन थाना, कोतवाली सिटी, पिलुआ थाना पुलिस के अलावा हजारा नहर, टीपीनगर, वनगांव, सकरोली, लिप्टन, आसपुर, सुन्ना नहर पुलिस पिकेट को सौंपी है। पुलिस लाइन से आधा दर्जन वाहन हाईवे पेट्रोलिंग करने के अलावा तीन सीओ और नौ एसआई की टीम हाईवे, आगरा रोड कासगंज रोड शिकोहाबाद मार्ग पर गश्त कर रहे हैं।    
------------------------
इटावा-लखनऊ मिल रही कॉल 
पुलिस कंट्रोल रुम के इंचार्ज विजय सिंह ने बताया कि एसएसपी अजय शंकर राय के निर्देश पर 100 नंबर हेल्पलाइन को हर दो घंटे में चेक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 100 नंबर दो बार डायल किया तो एक बार लखनऊ तो दूसरी बार इटावा पुलिस कंट्रोल रूम बात हुई। इस पर बीएसएनएल के एसडीओ एके जैन को से शिकायत कर कर्मचारी को बुलाकर समस्या दूर कराई गई। एटा पुलिस कंट्रोल रूम में एक बार में तीन कॉल रिसीव करने की सुविधा है। 
विज्ञापन

------------------------
कंट्रोल रूम में 60 प्रतिशत फाल्स कॉल 
इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि 100 पर बच्चे कॉल कर परेशान करते हैं। पुलिस हेल्पलाइन पर आने वाली 100 कॉल में से 60 प्रतिशत कॉल फाल्स होतीं हैं। इसके चलते बच्चों को फोन पर डांट लगाकर फोन बंद कराना पड़ता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना आने पर संबंधित थाना पुलिस को तुरंत मौके पर रवाना किया जाता है। 
----------------------

100 नंबर की मानीटरिंग के अलावा हाईवे-91 के चेकपोस्ट और पुलिस चौकियों पर रात 11-5 बजे तक निगरानी के आदेश हैं। हाईवे-91 खराब होने के कारण मलवन, पिलुआ में दस से बारह वाहन एक साथ निकालने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे-91 पर सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। 
विज्ञापन

                               - अजय शंकर राय, एसएसपी एटा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें