फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक बनाए शारीरिक संबंध

Sat, 29 Nov 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना जैथरा में हारुन निवासी बमौरी थाना छर्रा जिला अलीगढ़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि आरोपी ने बेटी को शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी करने के लिए बोला तो फोन कॉल कर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित युवती के पिता का आरोप है कि हारुन ने बेटी को झांसा दिया कि उसके साथ निकाह करेगा। विश्वास में लेकर पहले फोन कॉल के माध्यम से बातचीत करने लगा। कुछ दिन बाद 30 नवंबर 2024 को बेटी को मिलने के बहाने बुलाया और निकाह करने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगभग डेढ़ वर्ष तक लगातार आरोपी शारीरिक संबंध बनाता रहा। बेटी ने जब भी निकाह करने के लिए कहा हर बार टाल देता।
अब आए दिन अलग-अलग नंबरों से कॉल कर बेटी व परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।
सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें