फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर भी महिला बंदी ने नहीं तोड़ा रोजा

Wed, 31 May 2017 12:00 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
रोजा
विज्ञापन

विज्ञापन
जेल में दहेज उत्पीड़न के मामले में जेल में बंद महिला कैदी ने हालत बिगड़ने के बाद भी अपना रोजा नहीं तोड़ा। कैदी के इलाज लेने से इंकार कर दिए जाने के बाद जिला अस्पताल से उसे फिर से जेल भेज दिया गया। महिला कैदी की इस आस्था की लोग चर्चा करते देखे गए।
विज्ञापन

विस्मिल्ला (70 ) पत्नी ताज मोहम्मद निवासी  नगला बरेठी गंजडुंडवारा डेढ़ वर्ष से जेल में बंद है। उसकी पुत्र वधू की जलकर मौत हो गई थी। महिला कैदी भी पिछले तीन दिनों से लगातार रोजा रख रही है। मंगलवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद जेल से उनको जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल पर जैसे ही चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया तो उसने उपचार लेने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि ऐसा करने से उसका रोजा टूट जाएगा। इसके बाद कोतवाली प्रभारी भी चिकित्सालय पहुंच गए। चिकित्सकों व पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने किसी की बात नहीं मानी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के इलाज न लेने पर फिर से उसे वापस जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें