फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा: रोडवेज ने भेजी 50 बसें

Wed, 29 Jul 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पूर्व मनाने के लिए श्रद्धालु मथुरा के लिए रवाना होने लगे हैं। जिससे रोडवेज बसों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। रोडवेज ने रोस्टर के अनुसार अपनी बसों को मथुरा भेजना शुरू कर दिया है। बुधवार को 50 बसें भेजी गई।  यह बसें कासगंज-अलीगढ़ और आगरा से होकर मथुरा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा मथुरा मार्ग पर 50 बस लगाने से अन्य रूट प्रभावित हो गए। विभाग के पास 89 बसें हैं। मथुरा बसें लग जाने के बाद 39 ही बची हैं। कम बसें रह जाने से यात्रियों के सामने काफी दिक्कतें हो गई। वे वाहनों की प्रतीक्षा करते देखे गए।

मथुरा के लिए रोस्टर के हिसाब से बसें भेजना शुरू हो गया। अन्य मार्गों पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। किसी भी मार्ग पर यात्रियों को दिक्कत नही हो रही है। जिस मार्ग पर सवारियां अधिक निकल रही हैं। वहां बसें भेज कर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीआर निराला, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें