लायंस क्लब ने बांकनेर स्थित प्रभात गर्ग फॉर्म हाउस पर पौधरोपण कर कई प्रजाति के पौधे रोपित किए। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुरहार ने कहा कि पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है यदि धरती पर पौधे नही रहेंगे तो प्राणी जगत का जीवन नष्ट हो जाएगा। इस दौरान राधा कृष्ण गोयल, डा. वीआरजी कमठान, शांतनु चौधरी, लाल सिंह वर्मा, सतीश चंद्र माहेश्वरी, अरुण माहेश्वरी, सौरभ गुप्ता, रामरक्षपाल सिंह, राजेंद्र विड़ला, पनव विड़ला, डा. चित्रा कमठान, शशि गोयल, कृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे।