जीटी रोड पर शनिवार रात डलवाई गई मिट्टी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जल निगम द्वारा जीटी रोड पर सीवर लाइन डालने का काम किया गया था। यहां पर पिछले चार माह से सड़क खुदी हुई पड़ी थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर रातों-रात यहां पर गिट्टी व मिट्टी डालकर सड़क को भर दिया गया।
रविवार को सुबह के वक्त लोग बाजार में सामान खरीदने के लिए निकले तो उन्हें जीटी रोड पर खोदी गई सीवर लाइन में गड्ढे भरे हुए मिले। सड़क में गड्ढे भरे हुए देख लोगों को राहत मिली। यहां पर करीब तीन माह से सड़क खुदी पड़ी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम के आने की सूचना पर जल निगम ने शनिवार की रात को रोड पर गिट्टी व मिट्टी डालकर सड़क को समतल कर दिया।
जिससे लोगों को निकलने में राहत मिली। हालांकि अभी तक सड़क पर डामरीकरण नहीं किया गया है। जल निगम के प्रभारी अधिशासी अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर हाथी गेट तक सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।