फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिनभर जाम में जकड़ा रहता है जीटी रोड

Sat, 16 Dec 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के अंदर जीटी रोड जाम से जकड़ा रहता है। दुकानदारों के अतिक्रमण और अधिकारियों की अनदेखी के चलते बस स्टैंड से हाथी गेट चौराहे तक पूरे दिन जाम लगता है। कभी-कभी तो करीब दो किलोमीटर की इस दूरी को तय करने में 20 से 25 मिनट तक लग जाते हैं। इसके अलावा जीटी रोड पर इधर-उधर आड़े-तिरछे खड़े होने वाले ई-रिक्शा से भी जाम लगाए रहते हैं। राहगीरों का सड़क के आसपास वाले दुकानदारों से लगभग हर दिन विवाद होता है।
विज्ञापन


शहर में समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता रहता है। इसके बाद भी शहर को अतिक्रमण से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। जीटी रोड के किनारे व्यापारियों व छोटे दुकानदारों ने स्थायी और अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर लिया है। जिसके कारण राहगीरों को परेशानी होती है। इसी अतिक्रमण के चलते शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले जीटी रोड पर दिनभर जाम लगा रहता है।



ई-रिक्शा का स्थायी स्टैंड न होने से परेशानी
जीटी रोड पर हाथी दरवाजे से लेकर राम दरबार तक थोड़ी-थोड़ी दूरी पर ही भारी संख्या में ई-रिक्शे खड़े मिल जाते हैं। इनके चालक कहीं स्थायी स्टैंड न होने की वजह से सड़क पर ही आड़ा-तिरछा खड़ा कर लेते हैं। जिसके चलते जाम लग जाता है।
विज्ञापन

-
चौराहों-तिराहों पर नहीं हैं ट्रैफिक लाइट
जीटी रोड के प्रमुख चौराहों-तिराहों पर ट्रैफिक लाइट न होने की वजह से भी जाम लग जाता है। इन चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के इशारे के बाद भी बहुत से चालक वाहन को ट्रैफिक में फंसा देते हैं। जिससे जाम लग जाता है। चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए कई बार मांग उठी। इसके बाद इस पर अमल नहीं किया गया। जिसके कारण आज तक शहर के प्रमुख चौराहों पर लालबत्ती नहीं लग पाई है।



जीटी रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। जितने भी चौराहे हैं, उन सब पर ट्रैफिर लाइट लगनी चाहिए। तभी जाम की समस्या से निजात मिल पाएगी। इस समय लोग यातायात पुलिसकर्मियों की बात को अनसुना करके अपने वाहन को ट्रैफिक के बीच में फंसा देते हैं। जिसकी वजह से जाम लग जाता है। - शैलेष कुमार, सेवानिवृत शिक्षक



जीटी रोड शहर की लाइफ-लाइन है, इसलिए इस पर जाम की समस्या का निदान होना बहुत जरूरी है। इस रोड के दोनों ओर व्यापारियों व दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। इस अतिक्रमण का हटना अति आवश्यक है। प्रशासन सड़क के दोनों ओर के अतिक्रमण को स्थाई रूप से हटवाए। उसके बाद ही जाम की समस्या से राहत मिलेगी। - पवनीश कुमार, इंजीनियर



शहर के अंदर जीटी रोड पर जितने भी कट हैं उनकोे बंद कराया जाएगा। समय-समय पर अतिक्रमण भी हटाया जाताहै। चौराहों-तिराहों पर ट्रैफिक लाइट के लिए प्रस्ताव के बारे में जानकारी की जाएगी। - संजय कुमार सिंह, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें