चुनाव की दस्तक के साथ ही सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है। वाहनों का रेला, लोगों की भीड़ से यातायात प्रभावित हो रहा है। बुधवार को दिनभर कचहरी रोड, ठंडी सड़क आदि पर जाम के हालात रहे। दोपहर बाद जीटी रोड पर लगे जाम से लोग परेशान रहे।
ग्रामीण स्तर के चुनाव का शहर में पूरा असर दिख रहा है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर कचहरी, ब्लाक और तहसील पर लोगों की भीड़ बढ़ी है वहीं सड़कों पर भी वाहनों और समर्थकों का रेला दिख रहा है। पटियाली गेट पर दिन भर जाम के हालात रहते हैं। बुधवार को यह भीड़ और बढ़ गई। दोपहर बाद जीटी रोड पर लगे जाम से लोग परेशान रहे। एंबुलेंस के सायरन भी बेअसर रहे।