फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जीएसटी टीम का दो प्रतिष्ठानों पर छापा, व्यापारियों में हड़कंप

Wed, 04 Feb 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में जांच करती जीएसटी टीम। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। नगर में बुधवार को जीएसटी विभाग की औचक कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कर चोरी की आशंका पर जीएसटी विभाग की टीम ने सराय रोड स्थित बाबा श्याम ट्रेडर्स और सुधीर ट्रेडर्स पर एक साथ छापा मारकर अभिलेखों की गहन जांच शुरू की। अचानक पहुंची टीम को देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए बाजार की गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों में बिक्री और खरीद से जुड़े रजिस्टर, बिल-बुक, स्टॉक रजिस्टर, टैक्स इनवॉयस और ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया। कंप्यूटराइज्ड बिलिंग सिस्टम की भी जांच की गई और दर्ज बिलों का वास्तविक स्टॉक व कागजी अभिलेखों से मिलान किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने यह भी देखा कि जीएसटी रिटर्न समय से दाखिल किए गए हैं या नहीं और इनपुट टैक्स क्रेडिट का सही तरीके से उपयोग हुआ है या नहीं।
विभाग को इन प्रतिष्ठानों के संबंध में टैक्स अनियमितताओं और संभावित कर चोरी की शिकायतें मिली थीं। इन्हीं के आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। ये खबर फैलते ही अन्य व्यापारी भी सतर्क नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें