फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास

Wed, 04 Feb 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। गांव बीरबनी में घर पर कहासुनी के बाद एक महिला ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन ने समय रहते उसे फंदे से उतार लिया। इसके बाद एक चिकित्सक के पास लेकर गए। यही कारण रहा कि उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

गांव इमादपुर थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद निवासी अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि बहन रीना देवी ने ससुराल जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव बीरवनी में बुधवार की सुबह फंदा लगा लिया। ससुरालीजन उनको फंदे से उतारकर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां इलाज के बाद अब स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। बताया कि लगभग सात वर्ष पूर्व बहन की शादी नरेंद्र वर्मा के साथ की थी। गांव वालों ने फोन पर सूचना दी कि बहन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद हम लोग बीरवनी पहुंचे। यहां बहन की तबीयत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें