एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रदर्शनी पंडाल में 41 गरीब जोड़ों की शादी कराई गई। भव्य वैवाहिक कार्यक्रम में 62 हिंदू एवं एक मुस्लिम जोड़े की परंपरागत तरीके से शादी कराई गई।
डीएम सुखलाल भारती ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में गरीब कन्याओं की शादी एक ही मंडप में कराने का प्रदेश सरकार का निर्णय सराहनीय है। इस योजना से जनपद की पात्र वेटियों एवं परिवारों को लाभांवित किया जा रहा है। सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 51 हजार रूपये प्रति जोड़े के हिसाब से खर्च किए जाते हैं। इनमें 35 हजार रूपये वधू के खाते में, 10 हजार रूपये का विभिन्न प्रकार का सामान एवं 6 हजार रूपये प्रति जोड़े के हिसाब से आयोजन खर्च शामिल है। इस दौरान हैदरपुर निवासी राम गोपाल दीक्षित के सौजन्य से जोड़ों को होटकेस वितरित कराया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, सदर विधायक विपिन कुमार डेविड, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य, उनकी पूरी टीम एवं काजी द्वारा परंपरागत ढंग, विधि, विधान से सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
डीएम ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मौजूद सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्रा, एसडीएम अबुल कलाम, एसटीओ गजेंद्र सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार, डीसी मनरेगा पीसी यादव, समाज कल्याण अधिकारी रश्मी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी डौली सिंह, डीपीओ संजय सिंह, डीएसटीओ रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
-----------------
सेल्फी लेते जोड़े
मारहरा ब्लॉक के गांव श्योरई की निवासी समा व फर्रुखाबाद के निवासी नासिर दोनों ही निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नासिर गुड़गांव में छोटी सी नौकरी करते हैं। गरीब परिवार होने की वजह से सामूहिक विवाह में निकाह करने का फैसला लिया।
------
खुश दिखे चेहरे
अवागढ़ के निवासी अंकित और मारहरा ब्लॉक के गांव मोहनसती की निवासी मधु निर्धन परिवार से हैं। दोनों के परिवार पर शादी का खर्चा उठाने के लिए पैसा नहीं होने की वजह से सामूहिक विवाह में शादी करने का फैसला लिया। अंकित दिल्ली में जींस की फैक्टरी में नौकरी करते हैं।
--------
वर वधू को बांटी घडिय़ां
संवाद
एटा। हयूमेन डवलेपमेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शुक्रवार को संपन्न मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधुओं को दीवार घड़ी उपहार में देकर उनके सफल दांपत्य की कामना की। संस्था अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सासाइटी सदस्यों ने इनके साथ फोटो ली व घड़ी का उपहार दिया। उपस्थित लोगों सचिव दुष्यंत राठौर, सुधीर वर्मा, डॉ आकाश भदौरिया, डॉ अमन चौहान, सत्रुहन सिंह चौहान, हर्ष गुप्ता आदि मौजूद थे।
प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मौजूद जोड़ा- संवाद- फोटो : ETAH
प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हवन में आहूती देते मौजूद जोड़े- संवाद- फोटो : ETAH
प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मौजूद विवाहित जाड़ों को आर्शीवाद देते व?- फोटो : ETAH