फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रेन में चेकिंग कर रही थी जीआरपी टीम, बोगी में पड़ा मिला महिला का शव; की जा रही जांच

Thu, 05 Oct 2023 10:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम ट्रेन में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बोगी में महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
ट्रेन की बोगी में मिला महिला का शव (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में आगरा से एटा रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को एक महिला का शव बुधवार की रात मिला। महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। महिला की पहचान और मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जीआरपी थाने को रेलवे कर्मियों की ओर से बुधवार की रात सूचना दी गई कि आगरा फोर्ट पैसेंजर रात करीब 8 बजे एटा रेलवे स्टेशन पहुंची है। इसमें एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जब जीआरपी की टीम पहुंची तो महिला को देखा और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

यह भी पढ़ेंः- Etah: बेटी को पटरी पर खड़ा कर महिला ने नहर में लगा दी छलांग, स्थानीय गोताखोरों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आगरा से एटा पहुंची ट्रेन में बुधवार की रात करीब 65 साल की वृद्धा का शव पड़ा मिला। महिला की मौत किस कारण से हुई है, अभी तक स्पष्ट नहीं है। शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। महिला साध्वी अथवा मांगने वाली प्रतीत हो रही है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें