फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मिरहची के पास नाले में घुसा गिट्टी से भरा ट्रक, डेढ़ घंटे रहा जाम

विज्ञापन
मिरहची में गिट्टी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बीच रास्ते में खड़ा हुआ। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। राजस्थान से गिट्टी लेकर मिरहची आ रहा तेज रफ्तार ट्रक मंगलवार दोपहर एटा-बरेली हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक के बीच सड़क पर फंसने से हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रामसेवक ने बताया कि मिरहची के पास पहुंचते ही चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। ट्रक का अगला हिस्सा नाले में फंस गया, जबकि पिछला हिस्सा सड़क पर अटक गया। इससे एटा और बरेली दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली।
वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को नाले से बाहर निकलवाया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो सका। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें