फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चिकोरी की औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा अनुदान

Wed, 14 May 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत जिले में चिकोरी उत्पाद को शामिल किया गया। इसके साथ ही इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इसकी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत ने बताया कि प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना में पूर्व से घुंघरू घंटी एवं अन्य पीतल उत्पाद शामिल था जो जनपद के मात्र तहसील जलेसर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में ही होता है। जबकि चिकोरी को दूसरे उत्पाद के रूप में चुना गया है। बताया कि एटा में इसकी फसल के लिए उपयुक्त जलवायु एवं भूमि होने से किसानों द्वारा इस फसल को बहुतायत में उगाया जाता है। विभिन्न विकासखंडों में चिकोरी की अच्छी मात्रा में खेती होने के कारण चिकोरी उद्योग के लिए आवश्यक कच्चे माल की पर्याप्त उपलब्धता है।
ऐसे में इस उद्योग के विकास व विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए चिकोरी उत्पाद को ओडीओपी में शामिल किया गया है। चिकोरी से जुड़े उद्यमियों, निर्यातकों, व्यापारियों एवं किसानों को इसका सीधा फायदा होगा। ओडीओपी वित्त पोषण योजनांतर्गत चिकोरी की औद्योगिक इकाई के लिए 2 करोड़ रुपये तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है। इस पर सरकार द्वारा 10 प्रतिशत सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनांतर्गत अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान कराकर उन्नत किस्म की टूलकिट मानदेय के साथ प्रदान कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें