फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दादी की तेरहवीं से दो दिन पहले नाती की मौत, पेड़ पर फंदे से लटकी मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 14 Feb 2026 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक युवक का शव इंटर कॉलेज परिसर में लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना निधौली कला के ठीक सामने स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पीयूष के रूप में हुई है। पीयूष  मूल रूप से जनपद देवरिया का निवासी था। पीयूष अपनी दादी के निधन पर शोक व्यक्त करने निधौली आया हुआ था। उसके चाचा इसी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात हैं और वह उन्हीं के पास रुका हुआ था।

परिजनों के अनुसार, दो दिन बाद मृतक की दादी की तेरहवीं का कार्यक्रम प्रस्तावित था। पीयूष लगातार दिल्ली वापस जाने की जिद कर रहा था, लेकिन परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम संपन्न होने तक उसे रुकने के लिए कहा। परिजनों द्वारा घर जाने से मना करने पर वह काफी नाराज था। आशंका जताई जा रही है कि इसी नाराजगी के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही निधौली कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम (पीएम) हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें