फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गल्ला आढ़ती ने लगाया अपहरण व लूट का आरोप

Sat, 18 Oct 2025 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा मिरहची के रहने वाले गल्ला आढ़ती नरेंद्र कुमार ने अपहृत कर 25 लाख लूटने का आरोप लगाया है। बुधवार की शाम वह कासगंज से भुगतान लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह बुधवार की शाम कासगंज के बजरंग ट्रेडर्स से 25 लाख रुपये का भुगतान लेकर बाइक बाइक से घर लौट रहे थे। काली नदी पुल के पास पीछे से आई कार में सवार युवकों ने कोई पाउडर ऊपर फेंक दिया जिससे वह बेहोश हो गए। जब हल्का होश आया तो युवक शराब पी रहे थे। यह देखकर फिर से बेहोश हो गए। होश आया तो जयपुर शहर से पूर्व चेक पोस्ट के पास खुद को पाया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने किराया देकर रोडवेज बस में बिठाया और घर भेज दिया। आरोप है कि जो 25 लाख रुपये लेकर आए थे वो कार सवार लेकर भाग गए। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि मामला कासगंज जिले से संंबंधित है, वहां की पुलिस के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें