फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत राज को मजबूत बना रही सरकार- रामगोपाल यादव

Fri, 12 Feb 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधान परिषद की एटा ,मैनपुरी, मथुरा, कासगंज विधान परिषद की दोनाें सीट पर पार्टी प्रत्याशियों को नामांकन कराने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एटा पहुंचे। नामांकन से पूर्व चारों जिलों के पार्टी विधायकों, पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुख, सदस्य क्षेत्र पंचायत और गाम प्रधानों को प्रोफेसर ने जिला पंचायत सभागार में संबोधित करते हुए भारी मतों से जिताने की अपील की।   
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत राज को और मजबूत बनाने की दिशा में बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कि एटा जिला समाजवादी पार्टी का गढ़ है। यहां के मतदाता मैनपुरी जिले से भी अधिक उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। प्रोफेसर ने उदयवीर सिंह और अरविंद प्रताप सिंह को भारी जिताने की अपील की। कार्यक्रम में मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह, विधायक अलीगंज रामेश्वर सिंह यादव, मारहारा विधायक अमित गौरव यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद कैलाश यादव, देवेंद्र सिंह यादव, मैनपुरी से राजू यादव, बृजेश कठेरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर, सपा के जिला उपाध्यक्ष परवेज जुवैरी, ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार सिंह यादव, महिला आयोग की सदस्य अशोक पांडेय, अर्चना राठौर, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठौर ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। ओमपाल सिंह यादव, रामनाथ सिंह यादव, विजेंद्र सिंह गौर, भूपेंद्र प्रजापति, मथुरा, तनवीर अहमद, गुमान सिंह यादव, संजीव यादव मैनपुरी, आशुतोष यादव, बजीर सिंह यादव, लालकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें