फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सरकारी आदेश को लगी ठंड, स्कूलों में किया गया शिक्षण कार्य

Sun, 04 Jan 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
चिल्ड्रन मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
एटा। ठंड और शीतलहर के चलते शासन ने 5 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश को दरकिनार कर कई विद्यालय खोले जा रहे हैं। बच्चों को बुलाकर शिक्षण कार्य किया जा रहा है। अमर उजाला ने शनिवार को पड़ताल की तो कई स्कूल खुले मिले जबकि शनिवार को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित था।
विज्ञापन



केस -1ः सामान्य रूप से चल रही थीं कक्षाएं
विकासखंड सकीट क्षेत्र के मानिकपुर गांव में इंटर तक की मान्यता प्राप्त केएल पब्लिक स्कूल में कक्षाएं सामान्य रूप से चल रही थीं। घने कोहरे में होकर बच्चे पढ़ने के लिए आए हुए थे। प्रबंधक प्रवीन गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कक्षा 8 तक के ही विद्यालय बंद होेने का आदेश है। अगर 12वीं तक के विद्यालय बंद होने का आदेश है तो इसका पालन किया जाएगा।


केस-2ः कक्षा 8 तक के बच्चों को बुलाया गया
आसुपर स्थित चिल्ड्रन मॉडर्न एकेडमी स्कूल कक्षा 8 तक संचालित है। कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। उसके बाद भी यहां बच्चों को बुलाया जा रहा है। शनिवार को कक्षा 8 तक के बच्चे एक कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। कोई शिक्षक भी नहीं था। सिर्फ विद्यालय प्रबंधक प्रदीप शाक्य ही मौजूद थे। उनका कहना था कि अवकाश के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




बोले बच्चे
स्कूल में अवकाश का कोई आदेश नहीं था। समय के मुताबिक सुबह 10 बजे स्कूल आ गए थे। यहां पढ़ाई कराई जा रही है। - सोनल, कक्षा 11, केएल पब्लिक स्कूल
कोई अवकाश नहीं किया गया और न ऐसी कोई सूचना दी गई। हम लोग सुबह घने कोहरे में स्कूल पढ़ने के लिए आए हैं। - सोनी, कक्षा 11, केएल पब्लिक स्कूल
सुबह 10 बजे स्कूल आ गए थे। यहां सभी बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। किसी भी तरह के अवकाश की सूचना नहीं दी गई। - अंशुल, कक्षा 8, चिल्ड्रन मॉडर्न एकेडमी स्कूल
सर ने किसी भी प्रकार की छुट्टी के लिए नहीं बताया। इसलिए सुबह ही स्कूल आ गए थे। यहां पढ़ाई भी चल रही है। - नेहा, कक्षा 8, चिल्ड्रन मॉडर्न एकेडमी स्कूल



शासन के आदेश के बाद भी अगर विद्यालय खोले गए हैं तो इसकी जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 5 जनवरी तक कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। - डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

चिल्ड्रन मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे। संवाद- फोटो : katra news

चिल्ड्रन मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे। संवाद- फोटो : katra news

चिल्ड्रन मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे। संवाद- फोटो : katra news

चिल्ड्रन मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे। संवाद- फोटो : katra news

चिल्ड्रन मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें