फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 158977 छात्रों की अब तक नहीं बनी अपार आईडी

Sun, 04 Jan 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धि को ट्रैक किए जाने के लिए ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमी एकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाए जाने के निर्देश हैं। अभी तक करीब 42.74 फीसदी (158977) छात्रों की आईडी नहीं बनाई जा सकी है।
विज्ञापन


जिले में कुल 3355 विद्यालय संचालित हैं जिनमें 371982 छात्र अध्ययनरत हैं। इन सभी छात्रों की अपार आईडी बनाई जानी है। अभी तक 213005 छात्रों की ही आईडी बनाई गई है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के 18 फीसदी छात्रों की अपार आईडी बनना बाकी है जिसका काम जल्दी हो जाएगा। वहीं कुछ निजी विद्यालयों द्वारा इस कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है जिसकी वजह से प्रगति खराब चल रही है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी छात्रों की अपार आईडी बना ली जाए। इसमें किसी भी स्तर पर उदासीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें