फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में तीन गोवंश ने तोड़ा दम, पशु चिकित्सा विभाग झाड़ रहा पल्ला

विज्ञापन
जलेसर के गोशाला में मरे हुए गोवंशों को दफनाने के लिए गड्ढा खोदते लोग। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। लापरवाही के चलते जैनपुरा की गोशाला में रविवार रात तीन गोवंश की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। गोवंश का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। प्रशासन ने जैनपुरा स्थिति गोशाला के चारागाह के लिए ग्राम पंचायत की करीब 80 बीघा जमीन दी। ग्राम पंचायत व प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं करने से गोशाला राम भरोसे चल रही है। गोवंश की सुरक्षा व चारा-पानी की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

रविवार रात में मृत तीन गोवंश में से दो को कुत्ते नोंचकर खाया। ग्रामीणों को गोवंश के मरने की जानकारी मिली तो सैकड़ों की संख्या में गोशला पहुंच गये और हंगामा किया। वहीं सूचना पर नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर और फिर तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी भी पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। इसके बाद मृत गोवंश का अंतिम संस्कार किया गया। पिछले महीने भी यहां दो गोवंश ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें