उत्तर प्रदेश के एटा में नामजद आरोपियों ने मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इसी समय घर पहुंचे पिता-पुत्र को विरोध करने पर पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
मामला जलेसर कोतवाली क्षेत्र के कोसमा गांव का है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 23 जून 2024 को रात लगभग 8 बजे वह किसी कार्य के लिए घर से बाहर गांव में ही गया था। तभी उसके घर पर गांव के ही अशफाक अली, अनराज खां, शान मुहम्मद, शौकत अली, ताजमुहम्मद, अली मुहम्मद, इतवारी खां आदि लोग घुस गए। पत्नी और बेटी के साथ इन लोगों ने छेड़छाड़ की।
बताया कि इसी दौरान मैं घर वापस आ गया। आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने मुझे और मेरे पुत्र को लाठी और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटकर लहुलुहान कर दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि मामला आपस में मारपीट का था। तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।