फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: थोक परचून की दुकान से दो लाख रुपये का सामान चोरी

Sun, 15 Mar 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कस्बा मिरहची में चोरों ने दुकान की तोड़ी दीवार। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। कस्बे में कासगंज रोड पर माहेश्वरी कॉम्पलेक्स से चोर शनिवार की रात को एक थोक परचून की दुकान से दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

दुकान स्वामी सौरभ माहेश्वरी को रविवार की सुबह दुकान में चोरी की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। दुकान पर पहुंचे तो पीछे की दीवार काटकर चोर दुकान में रखा सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने मौके का निरीक्षण शीघ्र ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ताला तोड़कर नलकूप में रखा सामान चोरी

अवागढ़। क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी दिनेश चंद्र का पड़ोस के गांव नगला छईया पर रेलवे लाइन किनारे नलकूप है। थाने में दी तहरीर में दीपक ने बताया शनिवार को चोरों ने नलकूप की कोठरी का ताला तोड़कर उसमें रखी झटका मशीन, बैटरी, प्रेशर बॉल और प्रेशर घड़ी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें