फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगा 10 हजार का सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज रोड स्थिति मंडी समिति के पास एक मोबाइल की दुकान को बुधवार की रात चोरों ने निशाना बना दिया। दुकान का शटर उचका कर सेंध लगाई और उसमें रखा करीब 10 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। कोतवाली नगर क्षेत्र में नेहरू नगर निवासी अवधेश ने बताया कि अलीगंज रोड स्थित मंडी के पास मोबाइल की दुकान है। प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर आ गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सात बजे दुकान पर गया तो दुकान का शटर नीचे से एक फुट उठा हुआ मिला। शटर के ताले खोलकर अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि दुकान से दस मोबाइल चोरी किए गए हैं। वहीं चार्जर आदि सामान भी गायब है। कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि चोरी के मामले की जानकारी नहीं है। पीड़ित कोतवाली में तहरीर देकर गया है तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें