एटा। थाना मलावन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर कंगरौल गांव के समीप बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी पर जा रहे दंपति से लूट कर ली। महिला के कानों से कुंडल, गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।
कस्बा मलावन निवासी जयप्रकाश ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कुरावली कस्बा मे भांजे के जन्मदिन में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय देर रात कंगरौल गांव के समीप हाईवे पर तीन बाइक सवारों ने स्कूटी को चारों ओर से घेर लिया। आरोपी बदमाश छीना झपटी करने लगे। यह देखकर में घबरा गया और स्कूटी को रोक लिया। तभी बाइक से उतर कर दो लोगों ने पत्नी के कानों के कुंडल, गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन लिया। जब मैंने चिल्लाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने तमंचा दिखाकर मुझे डरा दिया। उनके जाने के बाद मैंने पुलिस को फोन किया और घटना के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर दर्ज कर ली गई है और घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।