फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी पर माता महागौरी की हुई पूजा-अर्चना

विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में आरती करते भक्त । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर भक्तों ने माता महागौरी की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लोग पहुंचे। शाम को भजन-कीर्तन किया गया।
विज्ञापन

अष्टमी के दिन भक्तों ने माता महागौरी का उपवास रखकर पूजा-पाठ किया। सुबह से ही घरों में हवन आदि करने के बाद भक्त देवी मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए। शहर के ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर, जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर, होली गेट स्थित शीतला माता मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। कई घरों में अष्टमी को ही कन्या लांगुर जिमाने की परंपरा निभाई गई।
अलीगंज में विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। यज्ञ में तमाम लोगों ने आहुति दी। वहीं माता महाकाली मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का समापन किया गया। कथावाचक पंडित शशीकांत महाराज ने बृज की फूलहोली का वृतांत जीवंत झांकी के द्वारा प्रस्तुत किया। इस दौरान राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ भक्तों ने होली खेली। कलाकारों के डांडिया एवं मयूर नृत्य देखकर भक्त भी झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें