सकीट रोड स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थापना दिवस पर मौजूद बीएसए अनुपम अवस्थी
एटा। सकीट रोड स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बीगौर का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए अनुपम अवस्थी ने कहा कि धैर्य, परिश्रम और साहस के साथ किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
इससे पहले उन्होंने जिला समन्वयक आशीष गंगवार के साथ राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्राचार्य आरके शर्मा ने बताया कि 5 अगस्त 1985 को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नवोदय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी थी। तब से इसे नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान हिंदी के शिक्षक पीयूष कुमार यादव के निर्देशन में चित्र बनाओ प्रतियोगिता हुई। मंच का संचालन राघवेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य केशव देव हरिराज सिंह, ऋषि पाल सिंह, राकेश कुमार, घनश्याम दास, लोकेन्द्र सिंह, प्रीति गुप्ता, विजेता शर्मा, रजनी अग्रवाल, सरिता यादव, ममता यादव, नवजोत सिंह, रागिनी सिंह, शुभ नैन, जगदीश सिंह ने भी सहयोग किया।